पल्लेकेले में रन बरसेंगे या स्पिनर्स करेंगे खेल खराब? सेमीफाइनल की आस पर टिका पाकिस्तान का मैच

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
पल्लेकेले में रन बरसेंगे या स्पिनर्स करेंगे खेल खराब? सेमीफाइनल की आस पर टिका पाकिस्तान का मैच


SL vs PAK Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में शनिवार को पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला होने वाला है. पल्लेकेले के मैदान पर पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. इस मैच का नतीजा तय करेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा या टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

अब तक पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और नेट रन रेट भी निगेटिव में है. दूसरी ओर, इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान के सामने सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़ी जीत हासिल करने की चुनौती है.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

पाकिस्तान के लिए गणित थोड़ा मुश्किल है. टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 61 रन से जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है तो उसे लक्ष्य को सिर्फ 13.1 ओवर में हासिल करना होगा. वहीं न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले से मजबूत स्थिति में है.

श्रीलंका की बात करें तो टीम पहले ही अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है. हालांकि, घरेलू परिस्थितियों में खेलते हुए टीम सम्मानजनक विदाई के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कैसी रहेगी पल्लेकेले की पिच?

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के स्वर्ग मानी जाती है. यहां की सतह धीमी है, जिससे स्पिनर्स को टर्न और ग्रिप मिलती है. तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग देखने को मिल सकती है.

इस पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआत में कठिनाई हो सकती है. हालांकि अगर कोई खिलाड़ी क्रीज पर सेट हो जाता है तो वह बड़ी पारी खेल सकता है. इसी मैदान पर हुए एक मुकाबले में हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. ऐसे में साफ है कि इस मैच में बल्लेबाजों को संयम के साथ खेलना होगा, जबकि स्पिन गेंदबाज मैच का रुख पलट सकते हैं.

दोनों टीमें की स्क्वॉड

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चैरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, दुनिथ वेललागे.

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेट कीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, शादाब खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक. 



Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *